'फिल्म तूफ़ान ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है' , मृणाल ठाकुर

मुंबईजुलाई 01 2021  फिल्म तूफ़ान के रिलीज़ का इंतजार ऑडियंस बेसब्री से कर रही है। कल फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हुआ और ट्रेलर को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ट्रेलर देखने के बाद लोगों का फिल्म के लिए उत्साह काफी बढ़ गया है। फिल्म 16 जुलाई को अमेज़न प्राइम पर रिलीज़ होगी। फिल्म का ट्रेलर लांच काफी अच्छे तरीके से किया गया और यहाँ पर मृणाल  ठाकुर ने की बात अपने रोल के बारे में और भी बहुत कुछ। 

 

इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर अपने उत्साह को ज़ाहिर करते हुए  मृणाल ने कहा, "फिल्म तूफ़ान मेरे लिए एक सपना पूरा होने के जैसे है। मैं हमेशा से ही राकेश ओमप्रकाश मेहरा के साथ काम करना चाहती थी। मुझे याद है भाग मिल्खा भाग फिल्म के दौरान मैंने उन्हें सोशल मीडिया पर मैसेज भी भेजा था। इस बड़ी फिल्म का हिस्सा बनकर मैं बहुत ब्लेस्ड फील करती हूँ। "

 

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैं फिल्म में अनन्या के रोल में नजर आउंगी जो एक पैशनेट और खुले विचारो की लड़की है। हमे अपनी ज़िन्दगी में एक ऐसा शख्स चाहिए होता है जो हमें हमारे सपनो को पूरा करने के लिए मोटीवेट करता रहे। मैं अली की ज़िन्दगी में वह शख्स का रोल निभाती हूँ। "

 

उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है अपनी ज़िन्दगी में किसी पॉइंट पर मैं बहुत कन्फ्यूज्ड थी। मुझे समझ नहीं  रहा था की आगे क्या करू ? ऐसे में मेरे पास मेरी माँ थी जो मुझे हमेशा आगे बढ़ने के लिए मोटीवेट करते थी क्यूंकि उन्होंने मुझे लेकर कुछ अलग सोचा था। इस फिल्म में अपने किरदार को निभाते हुए मैंने हमेशा अपनी माँ को ध्यान में रखा। यह किरदार मेरे दोस्तमेरे परिवार वालोंमेरे डायरेक्टरमेरे को स्टार्स और मेरी टीम सबको मिलाकर बना है। मैं बहुत शुक्रगुजार हूँ मुझे अपने करियर के इस मुकाम पर यह फिल्म करने का मौका मिला। "

 

इस फिल्म ने उनपर क्या असर छोड़ाइसपर बात करते हुए मृणाल ने कहा, "फिल्म तूफ़ान ने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया है। इस फिल्म के बादमैंने MMA की ट्रेनिंग लेने शुरू की तो लोग मुझसे पूछने लगे  क्या तूफ़ान 2 भी  रही है ? मैं सबको बोलती काश  जाए। लेकिन मुझे एहसास हुआ आपकी ज़िन्दगी में एक स्पोर्ट सीखना कितना जरुरी है। वह आपको हर मायने में बेहतर बनाता है। "

 

फिल्म तूफ़ान को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में फरहान एक नेशनल लेवल बॉक्सर के किरदार में  नजर आएंगे। उनके साथ मृणाल और परेश रावल भी नजर आएंगे। फिल्म अमेज़न प्राइम पर 16 जुलाई को रिलीज़ होगी।

 


Posted On:Thursday, July 1, 2021


बीकानेर, देश और दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. bikanervocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.